BREAKING NEWS
VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<     KHABAR : नन्हें उस्तादों का देसी जुगाड़, महंगे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG REPORT : इंदौर में गूंजी ‘छात्रों की आवाज’,.. <<     BIG NEWS : छात्रों की गूंज को हर जिले तक ले जाएगी.. <<     KHABAR : तीन दिन से लापता बैंक कर्मचारी राजू पाल का.. <<     KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2026, 10:46 am
BIG NEWS : एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल, कहा- मंदिर परिवार के साथ हमारा पीढ़ियों से रिश्ता, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने आज सुबह उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने भगवान महाकाल की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ प्राप्त किया।


दर्शन के उपरांत, सिंधिया ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था बहुत अच्छे से की गई है।


सिंधिया ने कहा, आज सबके साथ यहां बाबा महाकाल के दर्शन हुए। मैं सबको बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। जिस तरह से मुझे दर्शन करवाए हैं और सभी के लिए यहां पर व्यवस्था की है, वह बहुत अच्छे से की गई है। बड़े आराम से लोग यहां पर दर्शन करें।


महाकाल पर सबको धन्यवाद देना चाहूंगा। इस पूरी मंदिर परिवार के साथ पीढ़ियों से हमारा रिश्ता है और मैं आप सबको कहना चाहूंगा कि आज जिस तरीके से भस्म आरती हमने देखी है, मैं चाहता हूं कि पूरे देश के लोग यहां आएं और भस्म आरती का आनंद लें। देशवासियों से कहना चाहूंगा कि आप भी बाबा महाकाल का नाम लें। वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सिंधिया का विधिवत स्वागत एवं सत्कार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE