मोखमपुरा। दिनांक 18 जनवरी 2026, रविवार को मोखमपुरा स्थित श्री खाटूश्याम जी मंदिर का दानपात्र विधिवत रूप से खोला गया। इस दौरान भक्तों द्वारा अर्पित कुल 23,800.85 (तेईस हजार आठ सौ रुपये पचासी पैसे) की राशि प्राप्त हुई।
मंदिर समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दानपात्र खोला गया। समिति सदस्यों ने श्रद्धालुओं के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर की व्यवस्थाओं एवं धार्मिक कार्यों में किया जाएगा।