BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बी.आर. फाउंडेशन का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बारिश से पहले ही फेल हुई सड़क सुरक्षा.. <<     KHABAR : मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, बीमार बिटिया.. <<     KHABAR : नगर पालिका ने लगाए पौधे, विश्व पर्यावरण.. <<     छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना के निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर में मलेरिया निरोधक माह का शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : कोटड़ाबुजुर्ग में अवैध कटाई का आरोप,.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर छठवां ऑनलाइन हनुमान.. <<     BIG NEWS : बीजेपी का जीतू पटवारी पर तंज, रणदीवे बोले-.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिंगोली सोलर प्रोजेक्ट का आज निरीक्षण.. <<     KHABAR : डॉ. गौरव खरे ने रवाना किया जागरूकता रथ,.. <<     KHABAR : राधे अलबेली सरकार पर झूम उठा पंडाल, भक्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     विश्व पर्यावरण दिवस पर सनावद में 'एक पौधा मां.. <<     बड़वाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगलों में चल.. <<     छतरपुर गल्ला मंडी के पास कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<     क्रेशर हब बने बक्सवाहा में एक और नए प्लांट का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2026, 12:02 pm
BIG NEWS : प्रतापगढ़ में जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) एवं थाना अरनोद पुलिस को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद 50 हजार का इनामी तस्कर शाहरुख उर्फ टोनी गिरफ्तार, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) एवं थाना अरनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड तस्कर शाहरुख उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते चार वर्षों से फरार था और उसके विरुद्ध प्रतापगढ़ जिले सहित मध्यप्रदेश के रतलाम में आठ से अधिक गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार दिनांक 16 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी तस्कर शाहरुख उर्फ टोनी अपने गांव देवल्दी स्थित फार्म हाउस पर आया हुआ है। सूचना के आधार पर थाना अरनोद पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी अपने साथी जेरी उर्फ सारिक के साथ स्पोर्ट्स बाइक से कच्चे रास्तों से फरार होने लगा। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर पिस्टल तानकर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

करीब दो किलोमीटर तक पीछा किए जाने के दौरान आरोपी निर्माणाधीन पावर हाउस के पीछे एक बरसाती नाले में कूद गया, जहां पत्थरों से टकराने के कारण उसके दोनों पैरों में चोट आ गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

फायरिंग की सूचना मिलते ही डीएसटी, क्यूआरटी सहित आसपास के थानों का अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और संभावित ठिकानों पर सघन सर्च अभियान चलाया गया। आरोपी की निशानदेही पर एक अवैध पिस्टल, छह जिंदा कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि शाहरुख उर्फ टोनी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई में संलिप्त था। वह एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा पुलिस पर जानलेवा हमलों से जुड़े मामलों में वांछित रहा है। आरोपी के खिलाफ 16 जनवरी 2026 को पुलिस पर फायरिंग का नया प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि फरार साथी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थ तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
उक्त जानकारी शनिवार शाम 6 बजे पुलिस द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE