BREAKING NEWS
VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<     KHABAR : नन्हें उस्तादों का देसी जुगाड़, महंगे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG REPORT : इंदौर में गूंजी ‘छात्रों की आवाज’,.. <<     BIG NEWS : छात्रों की गूंज को हर जिले तक ले जाएगी.. <<     KHABAR : तीन दिन से लापता बैंक कर्मचारी राजू पाल का.. <<     KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2026, 3:23 pm
SHOK SAMACHAR : नहीं रही प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक डॉ. एहसान साहब की पोती कु अलवीरा एहसान, उदयपुर में हुई सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में छाया मातम, आज शाम को निज निवास से निकलेगा जनाजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक डॉ. एहसान साहब की पोती एवं डॉ. अनवर एहसान साहब की इकलौती पुत्री कु. अलवीरा एहसान का बीती शाम उदयपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो गया। हादसा दिनांक 17 जनवरी 2026 को सायं 04 बजे उदयपुर में हुआ।

कु. अलवीरा एहसान उदयपुर स्थित पैसिफिक डेंटल कॉलेज, बैदला से बीडीएस की पढ़ाई कर रही थीं और द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं। वह एक होनहार एवं मेधावी छात्रा के रूप में जानी जाती थीं। उनके असामयिक निधन से परिवार सहित रिश्तेदारों, कॉलेज प्रशासन, सहपाठियों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवंगत कु. अलवीरा का पार्थिव शरीर आज 18 जनवरी 2026 को चंद्रभवन के पीछे बंगला नंबर 20 स्थित निवास से सायं 05.30 बजे अंतिम यात्रा के लिए प्रस्थान करेगा। जनाज़े की नमाज़ जामा मस्जिद, छावनी में अदा की जाएगी। इसके बाद उन्हें केंट कब्रिस्तान में सुपूर्द ए खाक किया जाएगा।

कु. अलवीरा के निधन की खबर से नीमच में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE