नीमच। शहर के उप नगर बघाना निवासी मुकेश पिता स्व. गोवर्धन लाल मारू आज 25 सालों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने सीआरपीएफ, एसपीजी एवं वीएसजी जैसे विशिष्ट बलों में रहकर देश की सुरक्षा और सेवा में अपने अमूल्य 25 वर्ष समर्पित किए, आज गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर उनका भव्य जुलूस निकालकर स्वागत किया गया।
उनका अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, साहस और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। देश सेवा का यह अध्याय समाप्त नहीं, बल्कि उनके अनुभवों से समाज को मार्गदर्शन मिलने का एक नया आरंभ है। ईश्वर से कामना है कि सेवानिवृत्ति के बाद का जीवन स्वस्थ, सुखमय, सम्मानपूर्ण एवं उज्जवल हो। परिवार के साथ आनंदमय समय और नई उपलब्धियाँ उनके जीवन को और समृद्ध करें।
धनेरिया कला में धूमधाम से स्वागत-
धनेरिया कला गांव में मुकेश कुमार मारू का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया गया। गांव के ग्रामीणों, विशेषकर उनके मामा गोपाल मारू, बद्री मारू, मदन मारू एवं समस्त धनेरिया कला ग्रामीणों ने जोरदार जुलूस निकालकर उनका अभिनंदन किया। इसी प्रकार रिटायर्ड फौजी मुकेश मारू के ससुराल पक्ष ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके ससुर देवीलाल मारू एवं कनीराम मारू सहित परिवारजनों ने भी इस अवसर पर बड़ी शानदार ढंग से सम्मान प्रदान किया।