मनासा। जटिया जाटव समाज श्री राम जानकी मंदिर समिति, भाटखेड़ी (तहसील मनासा, जिला नीमच) की ओर से समाज जनों को स्नेहपूर्वक आमंत्रण। समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महामाया भादवा माता (ब्राह्मण धर्मशाला), नीमच में आयोजित किया जा रहा है।
समिति के पदाधिकारियों द्वारा समाज के गांव, नगर व शहरों में पंजीकरण एवं सहयोग हेतु भ्रमण किया गया, जिसमें समाज जनों ने मुक्तहस्त दान एवं सहयोग देकर समर्थन दिया। समिति ने सभी से अनुरोध किया है कि वे परिवार सहित सम्मेलन में पधारें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। यदि किसी क्षेत्र में टीम नहीं पहुंच पाई है, तो वहां भी दान/सहयोग सम्मेलन में आकर दिया जा सकता है। समिति ने बताया कि लगभग 155 गांव/नगर/शहरों की दान-सहयोग सूची समाज के ग्रुपों में साझा कर दी गई है। समाज के वरिष्ठ महानुभावों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं माताओं की उपस्थिति इस कार्यक्रम की सफलता का मुख्य आधार होगी।