नीमच। रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा रोटरी डायमंड पार्क में एक सराहनीय सेवा प्रकल्प के तहत चार मेधावी छात्राओं को सम्मान स्वरूप साइकिल भेंट की गई। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान सत्र 2026-27 के लिए क्लब के नवीन पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। इसमें रोटे. गुणवंत जैन को अध्यक्ष, रोटे. धीरज गांधी को सचिव एवं रोटे. अनुज माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
कार्यक्रम में वर्तमान अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सचिव आशीष सैनी, कोषाध्यक्ष भुवनेश शर्मा सहित हेमंत भंडारी, कमल मंगल, आशीष गर्ग, दीपक मुंदड़ा, राहुल खंडेलवाल, दीपक ऐरन, कमल आंजना, अजीत जैन, सुनील सोनी, कृष्णा शर्मा, करणवीर सिंह, हिमांशु अहीर, गौरव पोरवाल, संजय कोठारी, सौरभ गोयल, अतुल ऐरन, सुमित मित्तल एवं संजय सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की।