खरगोन। जिले के बड़वाह में रविवार अठारह जनवरी को बड़वाह थाने पर मुखबिर से सूचना मिली कि बड़वाह नगर मे एक किराए के मकान में देह व्यापार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर के, नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा नगर के डालुका मार्केट के एक मकान पर दबिश दी गई। पुलिस को मौके पर सनावद की एक महिला एवं एक पुरुष निवासी बेड़ियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पूछ ताछ मे पता चला कि मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार संचालित किया जा, रहा था। पुलिस के द्वारा थाने पर अपराध पंजीबद्ध कर मौके से मोबाइल फोन नगद राशि ओर आपत्तिजनक सामग्री जप्त कर संचालक महिला ओर एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।