BREAKING NEWS
VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<     KHABAR : नन्हें उस्तादों का देसी जुगाड़, महंगे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG REPORT : इंदौर में गूंजी ‘छात्रों की आवाज’,.. <<     BIG NEWS : छात्रों की गूंज को हर जिले तक ले जाएगी.. <<     KHABAR : तीन दिन से लापता बैंक कर्मचारी राजू पाल का.. <<     KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2026, 11:21 am
KHABAR : खण्डेलवाल स्मृति शिविर में दी गई जागरूकतापूर्ण जानकारी, डॉ. स्वाति चिंचुरे ने कहा- आधुनिक उपचार व समय पर जांच से मस्तिष्क रोगों से बचाव संभव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मीसाबंदी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. गोपाल खण्डेलवाल की 85वीं जन्मस्मृति के अवसर पर नीमच में खण्डेलवाल स्मृति निःशुल्क मस्तिष्क रोग परामर्श शिविर एवं टॉक शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल, इंदौर की इंटरवेंशनल न्यूरोरेडियोलॉजिस्ट डॉ. स्वाति चिंचुरे ने मस्तिष्क से संबंधित गंभीर बीमारियों, उनके आधुनिक उपचार, समय पर जांच तथा जागरूकता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।डॉ. चिंचुरे ने बताया कि रोग के शुरुआती लक्षणों की पहचान और त्वरित उपचार से स्ट्रोक सहित कई जटिल मस्तिष्क रोगों से बचाव संभव है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रोताओं ने मस्तिष्क रोगों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. चिंचुरे ने सरल व सहज भाषा में समाधान किया। परिचर्चा के पश्चात उन्होंने शिविर में पंजीकृत मरीजों को क्रमवार सुना, उनकी रिपोर्ट एवं एमआरआई देखकर उचित परामर्श व सटीक चिकित्सा सलाह प्रदान की।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अग्निबाण समाचार पत्र समूह के अर्चित चेलावत ने कहा कि माता-पिता की स्मृति में किया गया सेवा कार्य ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने इस आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष संतोष चौपड़ा ने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी जम्बुकुमार जैन, साहित्यकार प्रमोद रामावत, उद्योगपति राजेंद्र खण्डेलवाल, प्रो. बीना चौधरी एवं डॉ. स्वाति वधवा ने भी शिविर की सार्थकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

शिविर का शुभारंभ गणेश प्रतिमा एवं स्व. गोपाल खण्डेलवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। डॉ. स्वाति चिंचुरे का सम्मान खण्डेलवाल परिवार की वीणा खण्डेलवाल, महेश खण्डेलवाल, वरुण खण्डेलवाल, वैश्य महासम्मेलन जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल, खण्डेलवाल वैश्य समाज अध्यक्ष मधुसूदन खण्डेलवाल एवं नगर समस्या सुझाव ग्रुप के एडमिन विवेक खण्डेलवाल द्वारा गुलदस्ता भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजजन एवं मरीज उपस्थित रहे। संचालन विवेक खण्डेलवाल ने किया एवं आभार डॉ. स्वप्निल वधवा ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE