BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2026, 11:26 am
KHABAR : सरवानियां हिंदू संगम में गुंजा नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि, धर्मेंद्र मोर्य ने कहा- छत्रपति शिवाजी व जीजा बाई के जीवन मुल्यों की शिक्षा बच्चों को देनी पड़ेगी, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानियां महाराज। आज से एकसो वर्ष पूर्व विजयादशमी के दिन समस्त हिंदू एकजुट हो जायें इसलिए डा . केशवराव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। संघ स्थापना 1925 से लगाकर 2025 तक को आज शताब्दी वर्ष के रूप में मना रहा है। जब डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने देखा कि हिंदू बार बार बिखर जाता है पराक्रम भूल जाता है ,ऐसे में हिंदू अलग अलग तबकों में नहीं बंटे इसलिए संघ पिछले सो सालों से ठंड हो या गर्मी बारिश हो या बचाव राहत कार्य सभी में लगातार समाज के बीच में रहकर कार्य कर रहा है।आज आर एस एस के रहते कोई भी ताकत हिंदू समाज को भेद नहीं सकती यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत सामाजिक समरसता प्रचारक धर्मेंद्र सिंह मोर्य ने शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में हिंदू सम्मेलन में कही। श्री मोर्य ने कहा कि संघ की स्थापना जातिय भेदभाव उंच निच से उपर उठकर की गई है ताकि पराक्रमी हिंदु समाज एकजुट होकर भारत माता की सेवा कर सके।
धर्मेंद्र मोर्य ने आगे कहा कि नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि को चरितार्थ कर भारत को विश्व गुरु और सोने की चिड़िया बनाना है। किसी को नेता बनना है किसी को अभिनेता बनना है किसी को धनवान पर संघ को तो केवल हिन्दू और मातृभूमि की सेवा करना है। श्री मोर्य ने कहा देश में ऐसी विचारधारा भी है जिसने कहां कि राम नहीं थे , राम सेतु नहीं था। हम कितने धनी है ये सुरक्षा की गारंटी नहीं है पर हम कितने संगठित है ये हमारी सुरक्षा की गारंटी है। आज हमें बेटियों को बताना पड़ेगा कि बहलाने फुसलाने वालो के साथ साथ सोशल मीडिया के उपयोग को भी समझने की जरूरत है। छत्रपति शिवाजी माता जीजा बाई के इतिहास को बच्चों को बताना पड़ेगा। छत्रपति शिवाजी नहीं होते तो आज महिलाओं को बुर्का पहनकर और पुरुषों को गोल टोपी पहन कर बेठना पड़ता।

जातियों धर्मों में बंटे तो हो गये गुलाम-
विशाल हिंदू संगम को भागवत कथा प्रवक्ता 108 संत श्री श्वासानंद जी महाराज ने कहा कि भारत खण्ड में राम को मानने वाला हरेक व्यक्ति हिंदू हैं भारतीय संस्कृति के हमारे शास्त्र गीता भागवत रामायण उपनिषद हमें इसका बोध कराते हैं। जब जब हम जातियों धर्मों में बंटे तब तब हम गुलाम हो गए। पहले मुस्लिम आक्रांताओं ने सात सो साल तक हिंदुस्तान को गुलाम बनाया फिर ब्रिटिश इस्ट इंडिया कंपनी ने देश को गुलाम बनाकर लुट खसोट की। एक ही अच्छा शेर का बच्चा भुलना पड़ेगा। एक दो से अधिक संतान पैदा करना होगी। हम सभी को  संत सनातन धर्म को मानना पड़ेगा। संत श्री श्वासानंद जी महाराज ने कहा कि आज की पीढ़ी मोबाइल के जाल में फंसती जा रही है जिसके कारण अनेक प्रकार के विकार समाज में आ रहे हैं माता पहली गुरु है घर परिवार में बच्चों पर नज़र रखे। हम सभी भगवान राम के वंशज हैं हम शादी विवाह में अपनी मान्यताएं बरकरार रखते हुए जाति व्यवस्था कुल का गोत्र का ध्यान रखते हुए जब कभी देश धर्म की बात आयें तो एकजुट होकर काम करें। सीताराम राधेश्याम जय श्री कृष्णा की शिक्षा बच्चों को जरुर दे। हमे एक जुट एक पंगत में भोजन कर जातिय भेदभाव उंच निच को मिटाना होगा। आज हमारी माताएं बहनें किस तरह का पहनावा पहनकर निकलती है। हमारी संस्कृति आदर्श परिधानों की संस्कृति है। भारतीय नारी सिता के समान है तो उसके वस्त्र पहनावा भी आदर्श होना चाहिए। पाश्चात्य देशों का पहनावा पहनकर निकलना हमारी मर्यादा को धुमिल कर रहा है और परिणाम मर्यादा के विरुद्ध आ रहे है हमें ध्यान देना होगा कि हम क्या पहन रहे हैं। परिवार में एक साथ बैठ कर विसंगतियों को दूर करने का प्रयास करें। 

पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन और मातृभूमि की सेवा-
हिंदू संगम को माताओं बहनों के प्रतिनिधि के रुप में सेवा भारती व किशोरी विकास विभाग उज्जैन से सरिता दीदी कश्यप ने भी हिन्दू सम्मेलन को संबोधित कर कहा कि समाज में होने वाले कार्यक्रमों परिवर्तनों से अपने बच्चों को जरुर अवगत करायें। माताएं घर परिवार में बड़ी जिम्मेदारी निभाती है हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम मातृभूमि की सेवा, कुटुंब प्रबोधन और पंच परिवर्तनों को लेकर बच्चों को जागरू करे। उन्होंने ने माताओं बहनों से आह्वान किया कि वो सामाजिक समरसता में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करें। 

कलश यात्रा से हिंदू संगम की शुरुआत-
शहर के प्राचीन शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की पुजा अर्चना के साथ बैण्ड बाजों के साथ कलश यात्रा प्रारम्भ हुई। कलशयात्रा में प्राचीन संस्कृति और खेती किसानी की संवाहक विलुप्त होती बैल गाड़ी में श्री राम सीता और हनुमान की सुंदर मनमोहक झांकी का संजीव चित्रण किया गया। कलशयात्रा के दौरान शहरवासियों ने जगह जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए। यात्रा प्रमुख मार्गों से होकर हिंदू संगम स्थल हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान पहुंचीं जहां पर पहले गो माता को माला पहनाकर कुमकुम तिलक कर मौली अर्पण कर दीपक प्रज्वलित कर पुजा कर नैवेद्य पुड़ी नुक्ती खिलाया फिर कन्या पूजन,राम दरबार पुजन, भारत माता पुजन, हनुमान पुजन कर आमंत्रित अतिथियों का आयोजक सर्व हिंदू समाज द्वारा केसरिया दुपट्टे से स्वागत किया गया। आयोजन के समापन पर भारत माता की आरती कर एक पंगत एक समाज के तहत एक जाजम पर बैठकर कर समस्त हिंदू समाजजनों ने भोजन किया। हिंदू सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत व परिचय राजेन्द्र सिंह राणावत संदीप राठौर व बहन पार्वती सालवी ने किया तथा संचालन घीसालाल मकवाना और सुरेश राठौर (शिक्षक) ने किया तथा आभार सम्मेलन संयोजक सुरेश (लाला) राठौर ने माना।

सम्मेलन में चोकी पुलिस रही तैनात-
शहर में आयोजित इस हिंदू सम्मेलन में पुलिस चौकी प्रभारी निलेश सोलंकी मय पुलिस जाप्ते के मौजूद रहे। पुलिस ने कलशयात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाया और सम्मेलन के समय पुरे समय पुलिस बल मौजूद रहा। 

संगम की झलकियां-
- बैल गाड़ी में सवार श्री राम सीता हनुमान आकर्षण का केंद्र 
- बालिकाओं ने तलवार चलाकर दिखाया पराक्रम 
- लाल रंग के परिधानों में महिलाओं द्वारा उठाए मंगल कलश 
- जगह जगह फूलों से स्वागत अभिनन्दन 
- दलो के दायरे सीमटे , की हिंदू संगम में सहभागिता 
- मोबाइल और पहनावे से समाज में विकृतियां 
- छत्रपति शिवाजी नहीं होते तो बुर्का और टोपियां पहननी पड़ती
- आयोजन स्थल पर शास्त्र और शस्त्र प्रदर्शनी लगी
- विधायक ओमप्रकाश सखलेचा भी हुवे उपस्थित

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE