मनासा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे देश में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता का निर्माण करना, संघ की 100 वर्षों की यात्रा से समाज को अवगत कराना तथा पंच परिवर्तन के पाँच मूल मंत्रकृ सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव एवं नागरिक कर्तव्यकृके माध्यम से एक संस्कारित समाज का निर्माण करना है।
सम्मेलनों के माध्यम से नवयुवकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जाग्रत करने तथा परिवारों में संस्कारों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार जब परिवारों में संस्कार विकसित होंगे तो समाज, गांव और नगर स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन आएगा, जिससे राष्ट्र निर्माण को बल मिलेगा।
इसी क्रम में मनासा खंड में भी हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। यहां कुल 15 मंडलों में से 8 मंडलों तथा नगर की 4 बस्तियों में से 2 बस्तियों में हिंदू सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं, जिनमें हजारों की संख्या में हिंदू समाजजनों की सहभागिता रही।
आगामी रविवार, 25 जनवरी को मनासा नगर की द्वारिका बस्ती एवं जगन्नाथ बस्ती सहित शेष मंडलों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कीर्तन यात्रा से होगी, इसके पश्चात धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा तथा समापन सहभोज के साथ होगा।
आयोजकों ने समस्त हिंदू समाजजनों से इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर हिंदू एकता और सामाजिक समरसता का परिचय देने की अपील की है।