BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कैलाशी बाई सेन, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले गरोठ में प्रशासन की.. <<     KHABAR : रोशनी के पर्व पर नीमच के प्रशासनिक मुखिया.. <<     BIG NEWS : नीमच में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी.. <<     KHABAR : दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस पूरी.. <<     KHABAR : मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : दीपों के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों का.. <<     KHABAR : स्वामित्व अभिलेख पंजीयन में शत-प्रतिशत.. <<     KHABAR : ​​​​​​​धनतेरस और दीपोत्सव पर प्रभारी.. <<     BIG NEWS : टीएल में पहुंची शिकायत तो हरकत में आया.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का.. <<     त्योहारों से पहले देवास में मिलावटखोरों पर.. <<     KHABAR : धनतेरस पर दमका बाजार, ग्राहकों से गुलजार.. <<     KHABAR : मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2026, 4:35 pm
KHABAR : मेवाड़ शिरोमणि महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पर माला पहनाकर हिंदुस्तान में उनके योगदान के लिए किया याद, 429 वीं पुण्यतिथि पर समाजजनों ने दी पुष्पांजलि, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानियां महाराज। शहर में मैवाड़ शिरोमणि एकलिंग दिवान शोर्य और पराक्रम की प्रतिमुर्ति महाराणा प्रताप की 429 वीं पुण्यतिथि पर राणावत परिवार ने नीमच सिंगोली रोड़ स्थित शासकीय अस्पताल के सामने राणा प्रताप की आदम कद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें मालवा मैवाड़ और हिंदुस्तान के लिए किये गये उनके योगदान के लिए याद किया। 
राणावत समाजजनों ने नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन और जिला मंत्री भाजपा शिवम् पुरोहित , पार्षद विक्रम धनगर, कारू सिंह राणावत, वीरेंद्र प्रताप सिंह राणावत ,राजेश प्रताप सिंह (टुन्नी बन्ना) पूर्व पार्षद रघुवीर सिंह राणावत भारत सिंह पटवारी,लक्ष्मण सिंह, योगेन्द्र सिंह, वक्तावर सिंह ,अजय प्रताप सिंह, करण प्रताप सिंह, भेरू सिंह, बबलू पालीवाल,हर्षवर्धन सिंह, हर्षदीप सिंह , मयंक प्रताप सिंह,पंकज गायरी, भेरूलाल पाल,की मौजूदगी में श्री महाराणा प्रताप को माला पहनाकर केसरिया पाग धारण कराकर चेतक के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। 
इस अवसर पर राणावत समाजजनों ने महाराणा प्रताप के शोर्य और पराक्रम के साथ साथ ऐतिहासिक महत्व के दुर्ग चित्तौड़गढ़ किला के इतिहास को स्मृति पटल पर रखा। इतना ही नहीं त्याग और बलिदान के लिए विश्व में प्रसिद्ध इस विरासत को हम सब हिंदुस्तानियों के लिए गौरव बताया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में सकल राणावत समाजजन एवं अन्य शहरवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर न.प अध्यक्ष रुपेन्द्र सिंह जैन ने कहा कि सभी राणावत समाजजन युवा साथी महाराणा प्रताप स्मारक पर आकर श्रमदान करें तथा इस स्थान के सोदर्यिकरण के लिए काम करें नगर परिषद की और से हरसंभव मदद करुंगा। बाद में समाजजनों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE