नीमच। पुलिस थाना नीमच केंट ने महावीर नगर स्थित दुकान में चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की हुई सामग्री तथा चोरी में उपयोग किए गए उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई भोपाल से चलाए जा रहे चोरी के अपराधों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में टीम ने मामले में सफलता हासिल की।

घटना का विवरण-
दिनांक 09.12.2025 को फरियादी लवनीश निवासी जवाहर नगर नीमच ने रिपोर्ट की कि उनकी महावीर नगर रोड स्थित “स्वामी” शोरूम में चोरी हुई है। शोरूम के ताले टूटे हुए पाए गए और अंदर का सामान बिखरा हुआ था। चोरी में 50 इंच का टीवी, नगदी, दो कम्बल-बेडिंग सेट और इंडक्शन चूल्हा गायब था। सीसीटीवी में दो अज्ञात व्यक्ति चोरी करते दिखाई दिए।

पुलिस की कार्रवाई-
पूरे मामले की जांच में लगभग 50 सीसीटीवी फुटेज देखे गए और मुखबीरों के माध्यम से जानकारी जुटाई गई। इसी के आधार पर 16 व 17 जनवरी 2025 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
- अर्जुन (19) पुत्र प्रेमचंद भील, ग्राम सालेडा, थाना छोटी सादडी
- अरविंद (23) पुत्र गोपीलाल नायक, ग्राम ढाकनी, थाना मनासा
- देवीलाल (29) पुत्र बद्रीलाल भील, ग्राम पित्तलवाडी, थाना छोटी सादडी

जप्त सामग्री-
-इलेक्ट्रॉनिक इंडक्शन चूल्हा
- दो कम्बल
- एक प्लेटिना मोटरसाइकिल (चोरी में उपयोग)
- नगदी 1200 रुपये
- एक बड़ा पेचकस
- एक इलेक्ट्रिक टेस्टर
- लोहे काटने की आरी
- एक प्लायर
पुलिस ने आरोपियों से अन्य संपत्ति संबंधी मामलों में भी पूछताछ शुरू कर दी है।

महत्वपूर्ण योगदान-
इस कार्यवाही में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, सउनि गोपाल सिंह जादौन एवं थाना नीमच केंट की टीम का विशेष योगदान रहा है।
