कोटा। नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीबीएन कोटा, भवानीमंडी और जयपुर की संयुक्त टीम ने 18 जनवरी 2026 को जयपुर-कोठपुतली हाईवे पर एक प्रिवेंटिव ऑपरेशन में 23,976 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

खास खुफिया जानकारी के आधार पर यह आशंका थी कि एक व्यक्ति साइकोट्रॉपिक पदार्थ दूसरे तस्कर को देने के लिए ले जा रहा है। इस सूचना पर सीबीएन की टीम ने संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी। टीम ने वाहन की पहचान कर हाईवे पर एक स्कूटी को रोका और सवार को पकड़ा। स्कूटी पर रखे कार्टून बॉक्स की तलाशी में कुल 23,976 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए।

कानूनी कार्रवाई के बाद बरामद ट्रामाडोल कैप्सूल और स्कूटी को जब्त कर लिया गया है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।
