रामपुरा। सोना-चांदी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते गिरवी रखी गई रकमों को लेकर नगर में आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को व्यापारी मंडल ने थाना प्रभारी विजय सागरिया को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने और झूठे मामलों में उचित कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन पर थाना प्रभारी सागरिया ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात भी कही।
इस दौरान थाना प्रभारी ने 25 दिसंबर 2025 को नगर के मध्य छोटा बाजार स्थित सराफा व्यापारी तरुण कीमती की दुकान में हुई चोरी के मामले का जिक्र करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को ट्रेस किया गया है और शीघ्र ही इस चोरी का खुलासा किया जाएगा।
व्यापारी मंडल अध्यक्ष कैलाश चांदना ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि थाना प्रभारी ने गिरवी से जुड़े मामलों में उचित कार्रवाई और व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया है। पीड़ित व्यापारियों ने सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस से सहयोग की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर व्यापारी मंडल अध्यक्ष कैलाश चांदना, सराफा व्यापारी संघ अध्यक्ष लोकेंद्र कडावत, अनिल नाहटा, नंदकिशोर गुप्ता, शैलेश सोनी, अजय दानगढ़, राकेश सोनी, मनोज सुराना, शिवनारायण मकवाना, जुगल किशोर गुप्ता, मनोज सोनी, शिवम सोनी, अतुल गुप्ता, वरुण गांग, तनिष्क सोनी, नरेंद्र गुप्ता, गोपाल कारा, रामप्रसाद सोनी सहित अनेक व्यापारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।