BREAKING NEWS
KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<     BIG NEWS : भोपाल से रवाना हुआ मुख्यमंत्री का विशेष.. <<     VIDEO: #दिव्य _#दरबार में दामोदर यादव के बयानों पर.. <<     BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2026, 6:00 pm
NEWS : ससुराल की प्रताड़ना से पीड़ित महिला को मिला न्याय का सहारा, रैन बसेरे में फंसी महिला को पुलिस की मौजूदगी में किया शिफ्ट, दुख-दर्द की कहानी सुनकर केदारनाथ ने दिलाई राहत, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने मजबूरी में नगर परिषद स्थित रेन बसेरा में तीन दिन तक आश्रय लिया। महिला के मामले की जानकारी मिलने पर सोमवार रात्रि को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव केदारनाथ ने नगर परिषद के रेन बसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव केदारनाथ ने पीड़ित महिला से बातचीत कर उसकी आपबीती सुनी।

पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों द्वारा उसे लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी कारण वह घर छोड़कर रेन बसेरा में रहने को मजबूर हुई। महिला ने कहा कि उसे अपने ससुराल वापस जाने में भय महसूस हो रहा था और उसे किसी सुरक्षित स्थान की आवश्यकता थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित महिला को वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया गया। वन स्टॉप सेंटर की संचालक दिव्या की उपस्थिति में महिला की काउंसलिंग की गई तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव केदारनाथ ने महिला को हर संभव कानूनी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ अन्याय या प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ित महिलाओं को कानून के तहत पूरा संरक्षण दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान सचिव केदारनाथ ने वन स्टॉप सखी सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं संचालन की जानकारी ली तथा जरूरतमंद महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा महिला की सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE