चित्तौड़गढ़। भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम), अजमेर क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित 36वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का पुरस्कार वितरण समारोह जोधपुर में संपन्न हुआ। समारोह में कंट्रोलर जनरल पंकज कुलश्रेष्ठ ने वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन को ओवरऑल द्वितीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन ने माइन डिजिटाइजेशन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आगामी समय में खनिजों के बढ़ते महत्व एवं डिजिटाइजेशन के प्रभावी उपयोग को रेखांकित किया। वहीं कंट्रोलर जनरल पंकज कुलश्रेष्ठ ने देशभर के खनिज क्षेत्रों से संबंधित अद्यतन जानकारी साझा करते हुए भारतीय खान ब्यूरो द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।
समारोह का आयोजन कंट्रोलर जनरल पंकज कुलश्रेष्ठ के मुख्य आतिथ्य में तथा कंट्रोलर माइंस अभय अग्रवाल, रीजनल कंट्रोलर माइंस चंद्रेश बोहरा एवं वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर 37वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह की मेज़बानी वंडर सीमेंट द्वारा किए जाने की घोषणा की गई। इस हेतु अंबुजा सीमेंट के मैन्युफैक्चरिंग हेड चेतन रावल ने वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन के नेतृत्व में सहायक उपाध्यक्ष (माइन्स) ओ.पी. राजपुरोहित को ध्वज सौंपा।
इसके पश्चात नितिन जैन ने सभी अतिथियों का वंडर सीमेंट की माइन डिजिटाइजेशन (MINE EDGE) थीम पर आधारित प्रदर्शनी में स्वागत कर अवलोकन करवाया। लाइव प्रेजेंटेशन के माध्यम से वंडर सीमेंट में संचालित माइन डिजिटाइजेशन (MINE EDGE) से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
अवलोकन के पश्चात अतिथियों ने खान पर्यावरण संरक्षण एवं खनिज संरक्षण की दिशा में कंपनी द्वारा किए जा रहे नवाचारात्मक प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में वंडर सीमेंट के महाप्रबंधक (माइन्स) राजू जैन, महाप्रबंधक (माइन्स) गिरीश श्रृंगी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।