BREAKING NEWS
KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<     BIG NEWS : भोपाल से रवाना हुआ मुख्यमंत्री का विशेष.. <<     VIDEO: #दिव्य _#दरबार में दामोदर यादव के बयानों पर.. <<     BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2026, 10:50 am
KHABAR : गोरक्षा दल की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, रूपलाल पाटीदार जिला महासचिव, अजय प्रताप सिंह राणावत बने जिला संगठन मंत्री, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में गोवंश की सेवा, चिकित्सा एवं रक्षा के लिए समर्पित गो रक्षा दल की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस क्रम में संगठन से लंबे समय से जुड़े दो कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से रूपलाल पाटीदार को जिला महासचिव एवं अजय प्रताप सिंह राणावत को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।

बैठक में गो रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार, प्रधान प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह सिसोदिया, प्रदेश महासचिव विनोद पाटीदार, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह सोनगरा, संभाग अध्यक्ष रामदयाल धनगर सहित प्रदेश व संभाग स्तर के पदाधिकारियों के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष अंकित जोशी के नेतृत्व में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

घोषित नियुक्तियों के अनुसार
जिला उपाध्यक्ष – गुलाबचंद प्रजापत, टीकम सिंह
जिला सलाहकार – रामप्रसाद कुमावत
जिला प्रवक्ता – सोहनलाल छाजेड़
जिला महासचिव – रूपलाल पाटीदार
जिला संगठन मंत्री – अजय प्रताप सिंह राणावत
जिला मीडिया प्रभारी – सुनील माली
जिला प्रचारक – विकास शर्मा
जिला कार्यालय प्रभारी – कारु दास बैरागी
जिला सोशल मीडिया प्रभारी – शुभम बैरागी
जिला कार्यकारिणी सदस्य – दिलीप सिंह हाड़ा

तहसील स्तर पर
जावद तहसील अध्यक्ष – कन्हैयालाल पाटीदार
मनासा तहसील अध्यक्ष – अर्जुन जाट
रामपुरा तहसील अध्यक्ष – बाबू दास बैरागी
जीरन तहसील अध्यक्ष – विनोद कुमार ईरवार
सिंगोली तहसील अध्यक्ष – अनिल प्रजापत

इसके अतिरिक्त विरेंद्र शर्मा, संदीप गुर्जर, पुष्कर गर्ग, छगन गुर्जर, रवि पाटीदार, दिनेश पाटीदार एवं दशरथ धनगर को जावद तहसील में विभिन्न पदों का दायित्व सौंपा गया। बैठक में पदाधिकारियों ने गोवंश की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए संगठित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE