BREAKING NEWS
KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<     BIG NEWS : भोपाल से रवाना हुआ मुख्यमंत्री का विशेष.. <<     VIDEO: #दिव्य _#दरबार में दामोदर यादव के बयानों पर.. <<     BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2026, 11:11 am
KHABAR : झांझरवाड़ा उद्योग संघ का गठन, सुनील सिंहल अध्यक्ष, सीए दिलीप मित्तल सचिव नियुक्त, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर

Share On:-

झांझरवाड़ा। झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों की एक महत्वपूर्ण बैठक अमन प्रिकास्ट परिसर में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों के सामूहिक हितों को ध्यान में रखते हुए उद्योग संघ झांझरवाड़ा के गठन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सुनील सिंहल (अमन प्रिकास्ट) के नाम का प्रस्ताव सुमित जागेटिया द्वारा रखा गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसके पश्चात सीए दिलीप मित्तल (व्योम एग्रो) को संगठन का सचिव नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही संगठन की संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया।
घोषित पदाधिकारियों में 

उपाध्यक्ष – सुमित जागेटिया (मालवा पेट्रो केमिकल)
कोषाध्यक्ष – सुयश ऐरन (शाकंभरी इंडस्ट्रीज)
सह सचिव – अली हुसैन (नीमच कमर्शियल)

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में-
सुशील गट्टानी (गट्टानी हर्ब), परेश सालगिया (वीर इंडस्ट्रीज) को शामिल किया गया।

इसके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में-
साबिर भाई (स्वराज इंडस्ट्री), रोहित जैन (विश्वेश्वरैया), अनूप चौरसिया (VASP), हातिम भाई (बाबजी इंडस्ट्रीज), अनिल गोयल (गणपति एग्रो), अमर सैनी (शारदा फूड्स), विकास गोयल (रिद्धि-सिद्धि पैकेजिंग), प्रशांत गोयल (राज कांटा), ताहा कपाड़िया (ग्लोबल इंडस्ट्रीज), राजेश जायसवाल (पराग इंडस्ट्रीज), निकेश अग्रवाल (नीरज कुमार निकेश कुमार), सोनू कदम (के.जी. ग्रीन), चंपालाल गुर्जर (प्रणाम ग्लोबल) एवं मनीष मंगल (इनाया एग्रो फूड) को मनोनीत किया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही संगठन का विधिवत पंजीयन कराकर औपचारिक रूप से कार्य प्रारंभ किया जाएगा। संगठन के पहले कार्यक्रम के रूप में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एमपीआईडीसी कार्यालय के सामने ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE