BREAKING NEWS
KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<     BIG NEWS : भोपाल से रवाना हुआ मुख्यमंत्री का विशेष.. <<     VIDEO: #दिव्य _#दरबार में दामोदर यादव के बयानों पर.. <<     BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2026, 12:09 pm
KHABAR : मनासा में 70वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ श्रद्धा से संपन्न, रामानुज कोट स्थित बालाजी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। मनासा नगर के रामानुज कोट स्थित बालाजी मंदिर परिसर में सनातन सत्संग मंडल के तत्वावधान में 70वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में सनातनी श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ बालाजी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं सत्संग के साथ किया गया। प्रारंभ में राजकुमार ने “जय जय नारायण नारायण हरि हरि, तेरी रचना सबसे न्यारी न्यारी, ॐ नमो नारायणा” भजन प्रस्तुत कर भक्तिमय वातावरण बनाया।

इसके पश्चात सत्यनारायण सोनी ने “ए सुख भजन मारुति नंदन, सुन लो मेरी पुकार, विनती बारम्बार” भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कमलेश विजयवर्गीय ने “कई लाया था, कई ले जावंगा, जैसा चला जाएगा” भजन सुनाया। वहीं विजय उपाध्याय ने “मारने वाला है भगवान, बचाने वाला है भगवान, जिसका कोई नहीं है उसका रक्षक कृपा निधान” भजन से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

गोपाल राठौर ने “जय श्री बालाजी महाराज, अनोखी थारी झांकी, निराली झांकी” भजन प्रस्तुत किया, जबकि राजकुमार मारू ने “ये चमक ये दमक ये सब सरकार तुम्हीं से है, मेरी नैय्या के खेवैया तुम्हीं हो” भजन से वातावरण को भक्ति से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर ओम सोनी ने रामकथा सुनाई तथा हेमंत ग्रोवर ने भी बालाजी महाराज का मधुर भजन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य चरण में राजकुमार मारू ने अपने साथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कराया। अंत में “अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में” भजन के साथ भगवान की आराधना कर सत्संग का समापन किया गया।

सनातन सत्संग मंडल द्वारा जानकारी दी गई कि 71वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आगामी समय में आंबेडकर नगर स्थित भीमाशंकर महादेव मंदिर में आयोजित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE