BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2026, 10:42 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ की केशव बस्ती गांधीनगर का हिन्दू सम्मेलन 25 जनवरी को, निकलेगी भव्य शोभायात्रा, भक्तों को मिलेगा संतों का आशीर्वाद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ शहर में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ओछड़ी दरवाजे से त्रिपोलिया चौराहा तक स्थित केशव बस्ती, गांधीनगर का हिन्दू सम्मेलन रविवार 25 जनवरी को सेक्टर नंबर-1, रामकुई के पीछे स्थित महावीर पार्क में आयोजित होगा।

प्रचार-प्रसार प्रमुख मनीष भड़कत्या एवं मनोज साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के अवसर पर रविवार दोपहर 3 बजे सेक्टर-4 स्थित राधाकृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा प्रेमनगर चौराहा होते हुए गांधीनगर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर महावीर पार्क पहुंचेगी। शोभायात्रा में बस्ती की मातृशक्ति, पुरुष, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

शोभायात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन, आकर्षक झांकियां तथा विद्यार्थियों द्वारा महापुरुषों एवं देवी-देवताओं के विविध स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके पश्चात महावीर पार्क में दोपहर 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, संतों के आशीर्वचन एवं वक्ताओं के उद्बोधन होंगे। कार्यक्रम के अंत में भोजन महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कार्यकारिणी का गठन किया गया है। पालक अधिकारी बालूदास वैष्णव बनाए गए हैं। संयोजक मुकेश नाहटा, सहसंयोजक पंकज तिवारी, लोकेन्द्र भड़कत्या एवं सुरेन्द्र सिंह बापू हैं। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नाथूलाल सोनी को दी गई है, जबकि उपाध्यक्ष राजेश न्याती, रवि चतुर्वेदी, ओम शर्मा दुर्ग, मांगीदेवी एवं लोपा मुद्रा को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष संदीप सेठिया एवं नवीन डाड हैं। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी मनीष भड़कत्या एवं मनोज साहू को सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त संरक्षक के रूप में छीतरमल छीपा, सुरेश शर्मा, सुरेश काबरा, किशन पिछोलिया, महेश सुखवाल, सोहन पांडिया, राजेश न्याती एवं भरत जागेटिया को दायित्व सौंपा गया है।

कार्यक्रम की तैयारियों में मोहित अरोड़ा, अशोक पालीवाल, नवीन डाड, अशोक टेलर, सांवरिया प्रजापत, विपुल, तरुण ईनाणी, प्रदीप पोरवाल, विनोद चंडक, बालकृष्ण सोमानी, धनराज छीपा, शैलेश व्यास, चीनू राजोरा एवं दिनेश खटीक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE