BREAKING NEWS
BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<     BIG NEWS : भोपाल से रवाना हुआ मुख्यमंत्री का विशेष.. <<     VIDEO: #दिव्य _#दरबार में दामोदर यादव के बयानों पर.. <<     BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2026, 11:04 am
NEWS : शहादत दिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, पीड़ित मानवता के लिए युवाओं ने किया 87 यूनिट रक्त का दान, विधायक आक्या ने कहा- शहीद हेमू कालानी का राष्ट्रहित में बलिदान हमेशा याद रखेगा हिंदुस्तान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कम उम्र में देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद हेमू कालानी राष्ट्र के सच्चे सपूत थे। राष्ट्रहित में किया गया उनका बलिदान हिंदुस्तान सदैव याद रखेगा। ऐसे ही अनेक वीरों के त्याग और बलिदान के कारण आज हम आज़ादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं और देश विकास के पथ पर अग्रसर है। यह बात विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बुधवार को शहीद हेमू कालानी के शहादत दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए कही।

राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर, पूज्य सिंधी पंचायत चित्तौड़गढ़ एवं झूलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रताप नगर स्थित हेमू कालानी पार्क में आयोजित इस शिविर में कुल 87 यूनिट रक्तदान किया गया।

पूज्य सिंधी पंचायत के सचिव योगेश भोजवानी ने बताया कि शहादत दिवस के अवसर पर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान “जब तक सूरज-चांद रहेगा, हेमू तेरा नाम रहेगा” और “सिंध का शेर हेमू कालानी” जैसे नारों से पार्क गूंज उठा।

झूलेलाल युवा सेवा समिति के अध्यक्ष जेकी आहुजा एवं उपाध्यक्ष रवि मलानी ने बताया कि आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजजनों ने भाग लिया। रक्तदान करने वालों में जेपी वंगानी, ललित वंगानी, कमल चंचलानी, जॉनी शर्मा, कपिल मलानी, ललित टहलियानी, लक्की जयसिंघानी, बाबू अगनानी, जितेंद्र बलवानी, सागर नैनानी, सुनील मालानी, मोहन टेकचंदानी, राजकुमार सोनी, अजय आहुजा, भरत देवनानी, जय तुलसानी, जय खटवानी, भानु नेभनानी, आकाश गिदवानी, सागर गांधी, कालू वासवानी, मनोज तुलसानी, कमल असनानी, महेश बबानी, नितेश गिदवानी, सन्नी मंगलानी, नितिन नेभनानी, लक्की तुलसानी, श्याम वंगानी, काव्या गांधी, चंद्रशेखर परियानी, नरेंद्र सेनी सहित अनेक रक्तदाता शामिल रहे। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर खुशी व्यक्त की।

रक्तदान शिविर में सांवलिया चिकित्सालय के डॉ. रोहित धाकड़ के नेतृत्व में टीम एवं महाराणा भूपाल आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर की टीम ने सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष कमलेश खटवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दौलत दासानी, जोधराज तनवानी, उपाध्यक्ष वासुदेव भोजवानी, महासचिव शंकर वंगानी, दीपक शर्मा, पंडित कमलेश शर्मा, विनोद फुलवानी, मनोज भोजवानी, महेश दादवानी, सतीश विधानी, वंदना वजीरानी, सावन शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE