नीमच। वार्ड नंबर 8 स्थित न्यू इंदिरा नगर में पिछले कुछ दिनों से बदबूदार कचरे वाले पानी की समस्या से लोग परेशान थे। शिकायत मिलने पर सीएमओ दुर्गा बामनिया और जलकल शाखा प्रभारी सुरेश पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और समस्या का तत्काल समाधान कराया।
नागरिकों ने चमत्कारी बालाजी मंदिर के सामने स्थित टंकी से गंदा पानी आने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और नगर पालिका को की थी। शिकायत मिलते ही नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाइप लाइन में लीकेज पाया गया, जिसे तुरंत ठीक किया गया और व्यवस्था दुरुस्त की गई।
शाम को जलकल केमिस्ट सुरेश पंवार भी निरीक्षण के लिए पहुंचे और शुद्ध जल की सप्लाई सुनिश्चित कराई। स्थानीय रहवासियों ने नगर पालिका की त्वरित कार्रवाई से संतोष व्यक्त किया है।