मनासा। हाई स्कूल खजूरी परिसर में गुरुवार 22 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से आनंद उत्सव- 2026 का हर्षाेल्लास के साथ आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों में उत्साह, आपसी सहभागिता तथा पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना रहा।
आनंद उत्सव का आयोजन प्राचार्य भागीरथ रावत के मार्गदर्शन में तीनों ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सचिवों, जनशिक्षक रमेश वेद एवं दिनेश बामनिया तथा खेल प्रभारी सुनील सोलंकी और लालूराम पडियार के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
उत्सव के दौरान कबड्डी, खो-खो, चेयर रेस, रस्साकशी सहित विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें युवाओं के साथ-साथ महिलाओं की भी उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम का संचालन संदीप कारपेंटर द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्रभारी एवं क्लस्टर खजूरी शैलेन्द्र जोशी ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
तीनों ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे-
सुरेश सालवी, सरपंच ग्राम पंचायत खजूरी, विनोद सिंह पवार, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत रायसिंहपुरा, अंबाराम गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत देवरी खवासा।