मन्दसौर। पुलिस अधीक्षक मन्दसौर विनोद कुमार मीणा के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध लाभ कमाने वाले अपराधो जुआ, सट्टा की रोकथाम निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील के मर्गदर्शन मे SDOP गरोठ विजय कुमार यादव एवं थाना प्रभारी गरोठ निरीक्षक हरीश मालवीय की टीम द्वारा दिनांक 22.01.2026 को जुआ खेलने वाले 08 आरोपियो के कब्जे से 30000 रूपये नगदी, 03 मोबाईल ,02 पेटी में 80 क्वार्टर अवैध देशी प्लेन शराब तथा 03 मो.सा. को जप्त किया गया।
दिनांक 22.01.2026 को मुखबीर सूचना के आधार पर गरोठ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शमशान के पास बोलिया रोड गरोठ से 08 व्यक्तियो को अवैध जुआ खेलते तथा अवैध देशी प्लेश शराब के साथ पकडा जिसमे आरोपीगणो के कब्जे से नगदी 32000 रूपये नगदी, 03 मोबाईल किमती 15000 रूपये, 02 पेटी मे 80 क्वार्टर प्लेन देशी शराब किमती 7200 रूपये तथा 03 मो.सा. किमती 240000 रूपये जप्त किये गये। जिस पर थाना गरोठ पर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
नाम आरोपी-
-सिराज पिता युसुफ मोहम्मद उम्र-42 वर्ष निवासी सम्यक कालोनी भानपुरा रोड गरोठ
- राहुल पिता रामलाल खाती उम्र-35 वर्ष निवासी गरोठ
- दयाराम पिता देवीलाल गुर्जर उम्र-40 वर्ष निवासी बोलिया रोड गरोठ
- गोपाल पिता मांगीलाल खाती उम्र-48 वर्ष निवासी खाती मोहल्ला गरोठ
- सोनू पिता शान्तीलाल चौहान उम्र-20 वर्ष निवासी गांधी चौक गरोठ
- श्यामलाल पिता बालाराम मालवीय उम्र-36 वर्ष निवासी गरोठ
- दीपक पिता श्यामलाल खाती उम्र-31 वर्ष निवासी गरोठ
- राजेन्द्र पिता बालाराम खाती उम्र-20 वर्ष निवासी खाती मोहल्ला गरोठ
जप्त मश्रुका -
30000/रुपये नगदी,52 ताश पत्ते , 03 मोबाईल फोन किमती 15000 रूपये, दो पेटी में 80 क्वार्टर अवैध देशी प्लेन शराब किमती 7200 रूपये तथा 03 मो.सा. किमती 240000 रूपये
सराहनीय कार्य- SDOP गरोठ विजय कुमार यादव मय टीम एवं थाना प्रभारी गरोठ निरीक्षक हरीश मालवीय की टीम का सराहनीय योगदान रहा।