मंदसौर। श्री पशुपतिनाथ मंदिर में दानपात्र से प्राप्त राशि की गणना का कार्य दो दिनों तक किया गया। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 21 जनवरी 2026 को दान गणना में 19 लाख 72 हजार 50 रुपये प्राप्त हुए। 22 जनवरी 2026 को गणना में 5 लाख 71 हजार 300 रुपये प्राप्त हुए।
इस प्रकार दो दिनों में कुल 25 लाख 43 हजार 350 रुपये की दानराशि प्राप्त हुई।
गणना के दौरान नकद राशि के साथ-साथ बहुमूल्य धातुओं और विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई। इसमें लगभग 75 ग्राम चांदी के छोटे-बड़े आइटम और 22 ग्राम सोने के आइटम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विदेशी मुद्रा में नेपाल का 60 रुपये का नोट व 3 सिक्के, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का 1 सिक्का, अमेरिका के 100 डॉलर का नोट व 1 सिक्का, कतर का 50 का नोट, चीन का 1 सिक्का और पाकिस्तान का 1 सिक्का प्राप्त हुआ।
मंदिर प्रशासन ने बताया कि दानराशि का उपयोग श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर विकास कार्यों में किया जाएगा।