चित्तौड़गढ़। भारत की भरोसेमंद बिल्डिंग मटीरियल कंपनियों में शामिल न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने अपने आर्टिस्ट डेकोरेटिव कंक्रीट पोर्टफोलियो के तहत एक नई प्रीमियम रेंज ‘न्युवोको आर्टिस्ट एलीट कलेक्शन’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कलेक्शन आधुनिक निर्माण और लैंडस्केपिंग परियोजनाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जिसमें कलात्मक डिज़ाइन और तकनीकी सटीकता का बेहतरीन समन्वय देखने को मिलता है।
एलीट कलेक्शन में चार अत्याधुनिक, उपयोग के लिए तैयार डेकोरेटिव कंक्रीट फिनिश शामिल हैं, जो न केवल विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं बल्कि सौंदर्य को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। इस रेंज में रिफाइंड टेक्सचर, आधुनिक पैटर्न और नेचुरल कलर पैलेट्स का समावेश किया गया है, जो वॉकवे, ड्राइववे, लैंडस्केप एरिया, पोडियम तथा प्रीमियम आउटडोर एवं सेमी-आउटडोर स्थानों के लिए उपयुक्त हैं।
प्रत्येक डिज़ाइन को उच्च गुणवत्ता वाली फिनिश और उत्कृष्ट सरफेस डिटेलिंग के साथ तैयार किया गया है, जिससे सामग्री की गहराई, बनावट और कैरेक्टर उभरकर सामने आता है। यह कलेक्शन परियोजनाओं में एकरूपता बनाए रखने के साथ-साथ आर्किटेक्ट्स, डिजाइनरों और स्पेसिफायर्स को रचनात्मक स्वतंत्रता भी प्रदान करता है।
इस अवसर पर चिराग शाह, हेडदृ मार्केटिंग, इनोवेशन एवं सेल्स एक्सीलेंस, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि “न्युवोको आर्टिस्ट एलीट कलेक्शन सोच-समझकर विकसित किए गए डिजाइन-आधारित समाधानों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह रेंज खूबसूरती, सस्टेनेबिलिटी और उपयोग में आसानी का संतुलन बनाती है, जिससे ग्राहक आत्मविश्वास के साथ विशिष्ट और आकर्षक स्थान विकसित कर सकते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि एलीट कलेक्शन, आर्टिस्ट को एक प्रीमियम डेकोरेटिव कंक्रीट ब्रांड के रूप में और अधिक सशक्त करता है, जो क्रिएटिविटी और प्रदर्शन दोनों को समान महत्व देता है। इस लॉन्च के साथ न्युवोको अपने आर्टिस्ट पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत कर रहा है, ताकि ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन की सोच के अनुरूप टिकाऊ, विश्वसनीय और मूल्यवर्धक डेकोरेटिव कंक्रीट समाधान उपलब्ध कराए जा सकें।