पिपलिया मंडी। अखिल भारतीय पोरवाल महासभा की राष्ट्रीय इकाई द्वारा लंबे समय से पोरवाल समाज पिपलिया मंडी के निर्वाचन की मांग की जा रही थी। इसी क्रम में महासभा द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है।
महासभा ने मांगीलाल सेठिया (मंदसौर) एवं शांतिलाल गुप्ता (नीमच) को निर्वाचन पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में 24 जनवरी को सायं 7 बजे पोरवाल धर्मशाला, पिपलिया मंडी में एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में समाजजनों को निर्वाचन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी तथा अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवश्यकता होने पर उसी दिन निर्वाचन प्रक्रिया की घोषणा भी की जाएगी। मतदान का अधिकार केवल निर्धारित मतदाता सूची में शामिल सदस्यों को ही रहेगा।
निर्वाचन हेतु शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है-
अध्यक्ष पद: 11,000
सचिव पद: 7,100
कोषाध्यक्ष पद: 3,100
अखिल भारतीय पोरवाल महासभा एवं आयोजकों ने पोरवाल समाज के समस्त सम्माननीय सदस्यों से निर्धारित समय पर पोरवाल धर्मशाला में उपस्थित होने की अपील की है।