कंजार्डा। आज ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने आचार्य, दीदी परिवार तथा उपस्थित अतिथियों के साथ मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्र संघ अध्यक्षा बहन सोनम राठौर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। सभी विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक मां सरस्वती का पूजन कर विद्या, विवेक एवं सद्बुद्धि की कामना की।
यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।