जीरन। समीपवर्ती गांव अरनिया बोराना में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री देव समिति के तत्वावधान में 25 जनवरी 2026 (रविवार, माघ शुक्ल सप्तमी) को देव नारायण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री देव नारायण देवरा पर श्री देव नारायण, भेरु जी, बजरंग बली एवं माता जी की मूर्तियों का विधि-विधान से अभिषेक करके पूजा-अर्चना के साथ की जाएगी। इसके बाद आकर्षक झाँकी के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें डीजे, ढोल-ढमाके तथा देव नारायण भगवान के जयकारे गूंजेंगे।
शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर बालाजी मंदिर, शिव मंदिर, होली चौक, श्री राम मंदिर एवं अन्य प्रमुख चौराहों व सभी वार्डों से होते हुए पुनः देवरा पर लौटकर महा आरती एवं महा प्रसादी के साथ संपन्न होगी। तत्पश्चात रात्रि में परंपरानुसार हवन-आरती तथा रात्रि जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देव समिति के सदस्य डॉ. शिव नारायण गुर्जर ने दी है।