माउंट आबू। मां सरस्वती का दिवस बसंत पंचमी एवं नामदेव समाज के नामदेव ज्ञानोदय दिवस माउंट आबू में धूमधाम से मनाया जा रहा है बसंत पंचमी पर यहां भारी संख्या में लोग बाहर से भी नामदेव जी के दर्शन करने आते हैं और इस उत्सव को भव्य रूप से मनाया जाता है माउंट आबू के मुख्य मार्गाे बाजारों में नक्की लेक पर यह शोभा यात्रा पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी रही हमारे संवाददाता ने शोभायात्रा के दौरान समाज के एवं नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान, समाज के अध्यक्ष जितेंद्र पराडियाअन्य लोगों से आयोजकों से की खास बातचीत।