BREAKING NEWS
BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2026, 2:39 pm
KHABAR : बसंत पंचमी पर धार में निकली विशाल शोभायात्रा, मां वाग्देवी के जयकारों से गुंजा शहर, धर्मसभा का होगा आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। मध्य प्रदेश के धार शहर में बसंत पंचमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा धार में उदाजी राव चौराहा लालबाग से शुरू हुई। हाथों में केशरिया ध्वज थामे महिलाएं व पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए, जो ढोल नगाड़ों पर जमकर नाचते झूमते हुए निकले। 


यह शोभायात्रा जिस भी गली चौराहे से गुजरी वह पूरा इलाका केसरिया रंग में रंगा हुआ नजर आया। संपूर्ण धार शहर जय-जय सियाराम ओर जय माँ वाग्देवी के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, युवतियां सहित ग्रामीण क्षेत्र से आई जनता शामिल हुई।  


शोभायात्रा दोपहर करीब 12 बजे भोजशाला पहुंची। यहां भोजशाला परिसर में धर्मसभा का आयोजन होगा। जिसे मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे। वही बसंत पंचमी के मद्देनजर पुलिस द्वारा धार शहर में चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा के साथ भारी संख्या में पुलिस सुरक्षा बल तैनात रहे। इधर भोजशाला में मां वाग्देवी की अखंड पूजा का दौर जारी है। जिले भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। भोजशाला में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें देखी जा रही है। भोजशाला में मां वाग्देवी की महाआरती भी होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE