नयागांव। नगर के प्रसिद्ध पान विक्रेता अभिनंदन पान सेंटर, नयागांव के संचालक शहजाद भाई मंसूरी 22 दिवसीय मक्का–मदीना (उमराह) की पवित्र यात्रा संपन्न कर सकुशल नगर लौट आए।
नगर आगमन पर शुक्रवार को उनके प्रतिष्ठान पर पार्षद प्रशांत पुरोहित, समाजसेवी सुमन जैन सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने पहुँचकर उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया और यात्रा की मंगलकामनाओं के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थितजनों ने शहजाद भाई मंसूरी के स्वस्थ एवं सुरक्षित लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।