BREAKING NEWS
BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2026, 7:48 pm
NEWS : बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा कर राजस्था सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना ने करवाया बच्चों को भोजन, बोले- बसंत पंचमी प्राचीन भारतीय परंपरा का पावन उत्सव, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। बसंत पंचमी के अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने डांक बंगला रोड स्थित जनता मैदान के समीप राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा उपरांत पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भोजन प्रसाद करवा धर्मलाभ लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी प्राचीन भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जो ज्ञान, विद्या, कला और संस्कारों का प्रतीक है। मां सरस्वती की आराधना से जीवन में विवेक, सद्बुद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को जीवन का आधार बनाते हुए नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा कहा कि ऐसे पर्व नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। विद्यालय परिवार ने आंजना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का उपर्णा ओढ़ा स्वागत अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक मनोज पा, केली कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन, पूर्व पार्षद राजेश सांड, धर्मचंद राव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE