चित्तौड़गढ़। अखिल भारतवर्षीय (दाहिमा) दाधीच ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ, चित्तौड़गढ़ द्वारा मंगल पाठ का आयोजन किया गया।
महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अंजू दाधीच ने बताया कि गुप्त नवरात्रा के अंतर्गत माता जी की पंचमी के अवसर पर दाधीच समाज की बहनों द्वारा दुर्ग स्थित बाण माता मंदिर में मंगल पाठ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा, भजनों की मधुर प्रस्तुति
इस अवसर पर बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा महिलाओं द्वारा सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं रहीं उपस्थित-
कार्यक्रम में निधि शर्मा, लीला भट्ट, रेखा भट्ट, सरोज शर्मा, सरोज दाधीच, ज्ञान किरण दाधीच, उषा तुलछिया, ज्योति तिवारी, ज्योति व्यास, माया दाधीच, रेखा शर्मा, ललिता शर्मा, संगीता शर्मा, पार्वती शर्मा, मांगी देवी, स्नेहलता शर्मा, अनीता शर्मा, खुशी दायमा, कृष्णा दाधीच, लक्ष्मी दाधीच, सुनीता आचार्य, मीनाक्षी शर्मा, निवेदिता शर्मा, माया दाधीच, उल्हास सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने समाज की एकता, संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।