BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 10:16 am
NEWS : 100 दिवसीय अभियान के तहत बेगूं में बसंत पंचमी पर नामदेव समाज के जुलूस में बाल विवाह निषेध का लिया संकल्प, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है। जिला कलेक्टर आलोक रंजन के निर्देशन में संचालित बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत शुक्रवार को बेगूं में बसंत पंचमी के अवसर पर नामदेव (छिपा) समाज द्वारा निकाले गए धार्मिक जुलूस के दौरान बाल विवाह निषेध का सामूहिक संकल्प लिया गया।

बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल ने बताया कि जुलूस में समाज के शांति लाल राईवाल, प्रकाशचंद्र गंगवाल, ओमप्रकाश गंगवाल, सत्यनारायण लफूँदरा, कैलाश शोपरा, रामगोपाल मेडतवाल, गोपाल मेडतवाल, शिवप्रकाश गोठवाल, राजकुमार राईवाल, मोड़ी राम मेडतवाल, गोविन्द राईवाल, कमल राईवाल, जगदीश शोपरा, सत्यनारायण पिरिया, रामकरण कनिगवा, शंकर पिरिया सहित समाजजन, शहर के गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं ने जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बाल अधिकारिता विभाग की काउंसलर नीता राईवाल ने उपस्थितजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इसके सामाजिक प्रभाव तथा इससे जुड़े विधिक प्रावधानों की जानकारी दी और बाल विवाह रोकने के लिए सतर्क एवं जागरूक रहने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE