BREAKING NEWS
BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 10:46 am
NEWS : प्रतापगढ़ में मालवी लोहार समाज का पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, बसंत पंचमी पर 26 जोड़ों ने लिए सात फेरे, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर प्रतापगढ़ (राजस्थान) में मालवी लोहार समाज द्वारा भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में 26 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन प्रतापगढ़ मालवी लोहार समाज विकास समिति के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भरत चण्डावला ने अपनी पूरी टीम के साथ की। आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और इस सामाजिक पहल की सराहना की।

इस अवसर पर श्री ठाकुर जी संघ तुलसी विवाह का भी विधिवत आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम का धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण और अधिक भक्तिमय बन गया।

सम्मेलन में मालवा, मेवाड़, वागड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। मालवी लोहार समाज के प्रवक्ता बंसी लोहार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतापगढ़ जिले में मालवी लोहार समाज का पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन था, जिसे समाजजनों ने एक ऐतिहासिक पहल बताया।

समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसी पहल से फिजूलखर्ची पर रोक लगती है और गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होता है। इससे सामाजिक समरसता एवं एकता को भी बल मिलता है।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे, ताकि समाज में समानता, सहयोग और सरल विवाह परंपरा को प्रोत्साहन मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE