BREAKING NEWS
BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 11:36 am
KHABAR : मां विंध्यवासिनी धाम में गुप्त नवरात्रि में उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब, खेरमालिया से निकली भव्य चुनरी यात्रा भी पहुंची दरबार, भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना कर लिया मां का आशीर्वाद, 26 को होगा विशाल भंडारा, पढ़े रतन पंडित की खबर

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय के समीप स्थित राजस्थान की छोटी सादड़ी तहसील अंतर्गत गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम खेरमालिया से भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को निकाली गई यह चुनरी यात्रा पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ ग्राम खेरमालिया से प्रारंभ होकर केसुंदा गांव में विराजित मां विंध्यवासिनी धाम पहुंची।

चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। यात्रा के केसुंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचने पर मंदिर के पुजारी मुकेश नागदा, प्रदीप नागदा एवं मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में भक्तों द्वारा जयकारे लगाए गए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

गुप्त नवरात्रि के दौरान मां विंध्यवासिनी धाम केसुंदा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की आस्था है कि माता रानी सभी भक्तों के कष्ट दूर कर मनोकामनाएं पूर्ण कर रही हैं।

इसी क्रम में मंदिर समिति द्वारा गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व दुर्गा अष्टमी के अवसर पर दिनांक 26 जनवरी 2026 को मां विंध्यवासिनी धाम केसुंदा में भव्य शक्ति पूजन (कन्या पूजन) एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कन्या पूजन दोपहर 1 बजे तथा भंडारा दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित रहेगा।

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है। गुप्त नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां विंध्यवासिनी धाम केसुंदा में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE