BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2026, 10:13 am
BIG NEWS : एमपी में अगले दो दिन ठंड से राहत, जनवरी के आखिरी दिनों में फिर पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, 27 और 28 जनवरी को इन जिलों में बारिश का अलर्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले दो दिन ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं जनवरी माह के आखिरी दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इसके साथ ही प्रदेश में दो दिन बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते है एमपी के मौसम का ताजा हाल३


मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। वहीं एक लो प्रेशर एरिया और ट्रफ की भी सक्रियता देखने को मिली। जिससे बीते 24 घंटे के अंदर ग्वालियर-चंबल के जिलों में बारिश हुई। 26 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला पश्चिमी विक्षोभ स्ट्रॉन्ग है। जिसका असर एमपी में देखने को मिलेगा। 27 और 28 जनवरी को मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश होने की संभावना है।


इन जिलों में बारिश का अलर्ट
27 जनवरी मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, सागर, श्योपुर, शिवपुरी, शाजापुर, अशोकनगर, आगर मालवा, भिंड, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, रतलाम, राजगढ़, गुना, मंदसौर और नीमच में बारिश हो सकती है। वहीं 28 जनवरी को जबलपुर, विदिशा, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, सतना, सागर, रायसेन, मैहर, मऊगंज, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, पन्ना, दमोह, कटनी, नरसिंहपुर और उमरिया में बारिश का अलर्ट है।


कई जिलों में तेज हवाओं से बढ़ी ठंड
प्रदेश का सबसे ठंडा शहर मंदसौर रहा। भोपाल और इंदौर में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार-शनिवार की रात में मंदसौर का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रहा। राजगढ़ में 7.4 डिग्री, नीमच के मरुखेड़ा में 7.9 डिग्री, कल्याणपुर में 8.2 डिग्री, पचमढ़ी में 8.2 डिग्री और कटनी के करौंदी में 9.2 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE