नीमच। समीपस्थ राज्य राजस्थान के केसुंदा गांव से 26 जनवरी 2026 को समस्त धर्मप्रेमीजनांे की ओर से भव्य चुनर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। चुनर यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9.00 बजे रामदेवजी मंदिर से होगा, जो गांव के समस्त धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों से होते हुए निकलेगी। यात्रा के दौरान भगवान श्री चारभुजा नाथ को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात चुनर यात्रा का समापन विंध्यवासिनी माता मंदिर पर किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर चुनर यात्रा की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है। चुनर यात्रा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी रखा गया है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात ही अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।