सरवानियां महाराज। राजस्थान के निंबाहेड़ा से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध चमत्कारी शनि देव मंदिर, बाड़ी में शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने न्याय के देवता श्री शनि देव महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शनिवार शाम को मंदिर परिसर में स्थापित दानपात्र खोला गया, जिसमें अब तक 5 लाख 52 हजार 345 रुपये प्राप्त हुए हैं। दान राशि की गणना अभी जारी है। उल्लेखनीय है कि शनि देव महाराज का दानपात्र प्रत्येक सप्ताह शनिवार को खोला जाता है।
गौरतलब है कि मालवा अंचल के समीप एवं मेवाड़ क्षेत्र की निंबाहेड़ा तहसील के कस्बा बाड़ी के बंबोरी रोड पर स्थित श्री चमत्कारी शनि देव महाराज एवं नवग्रह मंदिर की महिमा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से शनिवार को मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।