BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कैलाशी बाई सेन, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले गरोठ में प्रशासन की.. <<     KHABAR : रोशनी के पर्व पर नीमच के प्रशासनिक मुखिया.. <<     BIG NEWS : नीमच में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी.. <<     KHABAR : दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस पूरी.. <<     KHABAR : मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : दीपों के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों का.. <<     KHABAR : स्वामित्व अभिलेख पंजीयन में शत-प्रतिशत.. <<     KHABAR : ​​​​​​​धनतेरस और दीपोत्सव पर प्रभारी.. <<     BIG NEWS : टीएल में पहुंची शिकायत तो हरकत में आया.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का.. <<     त्योहारों से पहले देवास में मिलावटखोरों पर.. <<     KHABAR : धनतेरस पर दमका बाजार, ग्राहकों से गुलजार.. <<     KHABAR : मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2026, 8:57 am
BIG NEWS : एमपी में फिर कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, 15 शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति, 27-28 जनवरी को मावठा गिरने संभावना, इन जिलों में बारिश के आसार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है। राजधानी भोपाल, इंदौर समेत 15 शहरों में कोल्ड डे जैसी स्थिति है। 27 और 28 जनवरी को प्रदेश में मावठा गिरने की संभावना है। वहीं भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर बारिश के आसार है।


मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की भी एक्टिविटी है। जिससे मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार-रविवार की रात में कई शहरों में तापमान में गिरावट देखने को मिली। शनिवार-रविवार की रात में राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री पहुंच गया। दतिया में 7.4 डिग्री, गुना में 7.7 डिग्री, श्योपुर-पचमढ़ी में 8.4 डिग्री, नौगांव में 9 डिग्री और रीवा-रतलाम में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


प्रदेश के कई शहरों में रविवार के दिन में तेज ठंड रही। गुना में सबसे कम तापमान 19.1 डिग्री रहा। नौगांव में 20 डिग्री, दतिया में 20.1 डिग्री, श्योपुर में 20.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 20.7 डिग्री, शिवपुरी-रतलाम में 21 डिग्री, खजुराहो में 21.2 डिग्री, धार में 21.4 डिग्री, रीवा में 21.6 डिग्री, दमोह में 21.8 डिग्री पारा दर्ज किया गया। वहीं इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, सागर, सतना, सीधी, रायसेन, राजगढ़, रीवा, मंडला, मलाजखंड, नौगांव, गुना, खजुराहो, उमरिया, दमोह में भी कोहरा छाया रहा।


इन जिलों में बारिश का अलर्ट
27 जनवरी मंगलवार को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, विदिशा, सागर, शिवपुरी, श्योपुर, शाजापुर, अशोकनगर, आगर मालवा, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, रतलाम, राजगढ़, गुना, नीमच और मंदसौर में बारिश हो सकती है। वहीं 28 जनवरी को जबलपुर, विदिशा, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, सतना, सागर, रायसेन, मऊगंज, मैहर, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, पन्ना, दमोह, नरसिंहपुर, उमरिया और कटनी में बारिश होने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE