नीमच। आज मंगलवार शाम 4 बजे नीमच शहर के वीर पार्क रोड स्थित वॉइस ऑफ एमपी कार्यालय में बाबजी नेटवर्क द्वारा प्रकाशित विश्व के सबसे बेहतरीन कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया जाएगा।
कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश भारद्वाज, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, उद्योगपति कैलाश धानुका, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। आयोजनों को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।