नीमच। भारत विकास परिषद सुभाष शाखा नीमच द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लायंस पार्क चौराहा पर झंडा वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष ललित राठी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर शाखा के वरिष्ठ सदस्य सुरेश बंसल, सतीश पाटीदार, संतोष बंसल, कोषाध्यक्ष राकेश खंडेलवाल सहित सदस्य मनीष माहेश्वरी, प्रमोद मालू, संजय अग्रवाल, अशोक सिंघल, रविंद्र पाटीदार, सुरेश शर्मा, मदन धाकड़, कमल गर्ग, प्रवीण जैन उपस्थित रहे। वहीं महिला प्रमुख मीनाक्षी मालू, संस्कार प्रमुख संध्या राठी, गोरी खंडेलवाल, मंजू बंसल सहित परिषद के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवा और एकता का संकल्प लिया। कार्यक्रम देशभक्ति के भावों से ओतप्रोत एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में शाखा सचिव मनीष गर्ग ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।