BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2026, 3:46 pm
KHABAR : डॉ. शिव नारायण गुर्जर बने जिलाध्यक्ष, पांच साल की सफल पारी के बाद फिर मिली कमान, गुर्जर देवसेना में नई ऊर्जा, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री लवकेश सिंह गुर्जर ने श्री देव नारायण जन्मोत्सव के अवसर पर डॉ. शिव नारायण गुर्जर को पुनः जिला नीमच का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में बताया गया कि अरनिया बोराना, जीरन (जिला नीमच) निवासी डॉ. शिव नारायण गुर्जर समाज के प्रति जागरूक, सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं। वे पूर्व में भी लगातार पांच वर्षों तक देवसेना संगठन में जिलाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा समाजहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी ने आशा व्यक्त की है कि डॉ. गुर्जर भविष्य में भी निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। संगठन को विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में समाज संगठित होगा, युवाओं को नई दिशा मिलेगी और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सशक्त प्रयास किए जाएंगे।

प्रदेश पदाधिकारियों ने डॉ. शिव नारायण गुर्जर को उनके यशस्वी कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE