नीमच। मीडिया के क्षेत्र में सच्चाई और विश्वसनीयता की मिसाल बन चुका “वॉइस ऑफ एमपी” ने अपने वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कार्यक्रम वीर पार्क रोड स्थित बाबजी नेटवर्क कार्यालय पर आयोजित कर एक बार फिर अपने सामाजिक संदेश और जन-आधार को प्रदर्शित किया। वॉइस ऑफ एमपी का यह कैलेंडर न केवल नए वर्ष का स्वागत है, बल्कि मध्यप्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों में सकारात्मक सोच, जनहित और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम भी माना जाता है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
अतिथियों ने किया कैलेंडर का विमोचन-
कैलेंडर विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश भारद्वाज, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा तथा नीलेश पाटीदार सहित वॉइस ऑफ एमपी की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने वॉइस ऑफ एमपी की सफलता और जन-आधार को सराहा और आगामी वर्षों में और बेहतर कार्य की शुभकामनाएं दीं।
--
समारोह को अतिथियों ने किया संबोधित-
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि बाबजी नेटवर्क द्वारा प्रतिवर्ष नववर्ष पर जारी किया जाने वाला कैलेंडर अब लोगों की प्रतीक्षा का विषय बन चुका है। वॉइस ऑफ एमपी का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है। वॉइस ऑफ एमपी ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के अनेक जिलों में अपने संवाददाता नियुक्त किए हैं। आज वॉइस ऑफ एमपी दोनों राज्यों से आगे बढ़ते हुए तीसरे राज्य में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने इच्छा जताई कि वॉइस ऑफ एमपी अन्य प्रांतों में भी अपने नेटवर्क का विस्तार करे।
भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि वॉइस ऑफ एमपी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। आज मध्यप्रदेश सहित राजस्थान के कई जिलों में देखा जाने वाला प्रमुख समाचार चैनल वॉइस ऑफ एमपी बन चुका है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वॉइस ऑफ एमपी द्वारा वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया है। कैलेंडर से हमें तिथियों एवं तीज-त्योहारों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है।
नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि वॉइस ऑफ एमपी को उसकी विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए पहचाना जाता है। यही कारण है कि यह चैनल सच्ची और सटीक खबरों के लिए जाना जाता है। वॉइस ऑफ एमपी प्रारंभ से ही निष्पक्ष पत्रकारिता करता आ रहा है और आज मध्यप्रदेश व राजस्थान के अनेक क्षेत्रों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा चुका है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि समय के साथ मीडिया के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन आए हैं तथा तकनीक का भी भरपूर उपयोग हो रहा है। बाबजी नेटवर्क के समाचार चैनल वॉइस ऑफ एमपी में भी समय के साथ कई सकारात्मक और बड़े बदलाव हुए हैं। वर्ष 2009 में लगाया गया बाबजी नेटवर्क का छोटा सा पौधा आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है।
मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश भारद्वाज ने कहा कि वॉइस ऑफ एमपी चैनल की लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। आज की तेज रफ्तार दुनिया में सच्ची खबर और सही जानकारी ही समाज को जागरूक बनाती है, और वॉइस ऑफ एमपी ने इस दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस अवसर पर वॉइस ऑफ एमपी के एडिटर नवीन पाटीदार, चीफ रिपोर्टर अब्दुल अली ईरानी सहित समूचे स्टाफ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
--
एमपी के 50 जिलों और राजस्थान के अनेक क्षेत्रों तक पहुंचा-
कार्यक्रम की शुरूआत वॉइस ऑफ एमपी के मैनेजिंग डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन द्वारा की गई। इसके पश्चात चीफ रिपोर्टर अब्दुल अली ईरानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि वॉइस ऑफ एमपी का नेटवर्क मध्यप्रदेश के 50 जिलों और राजस्थान के अनेक क्षेत्रों में फैला हुआ है और यह कैलेंडर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि वॉइस ऑफ एमपी का उद्देश्य केवल समाचार नहीं बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा और राष्ट्रीय निर्माण में योगदान देना भी है।
मैनेजिंग डायरेक्टर ने व्यक्त किया आभार-
इस अवसर पर वॉइस ऑफ एमपी के मैनेजिंग डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी वॉइस ऑफ एमपी इसी प्रकार जन-हित में कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन वॉइस ऑफ एमपी के चीफ रिपोर्टर अब्दुल अली ईरानी ने किया।