BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2026, 11:45 am
BIG NEWS : एमपी में तीन सिस्टम से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर और शिवपुरी के स्कूलों में छुट्टी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में तीन सिस्टम की सक्रियता से मौसम बदल गया है। आज बुधवार को बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले मंगलवार को कई जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में पानी गिरने से तापमान में तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। ठंड, तेज वर्षा और ओलावृष्टि के चलते ग्वालियर-शिवपुरी जिले की स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।


मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के चलते एमपी के मौसम में बदलाव हुआ है। ठंडी के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, शिवपुरी, खरगोन, गुना, देवास, खंडवा, शाजापुर, आगरमालवा समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई थी।


यहां आंधी-बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश का तापमान पिछले 24 घंटे में तीन डिग्री गिरा है। प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले गिरने के चलते फसल खराब हो गई है। आज बुधवार को 14 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर, सतना, मऊगंज, मैहर, रीवा, दमोह और पन्ना में पानी गिरने की संभावना है। वहीं शहडोल, शिवपुरी, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, अशोकनगर, गुना, मंदसौर, नीमच, कटनी और उमरिया समेत कई जगहों पर बादल भी छा सकते हैं।


ग्वालियर-शिवपुरी में स्कूलों में छुट्टी
ग्वालियर जिले में बारिश और ठंड के चलते आज स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। शहर में मंगलवार सुबह से हो रही बारिश को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों में कक्षा आठवीं तक तक छुटियां घोषित की है। वहीं सभी आंगनबाड़ियों में भी बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। शिवपुरी जिले में स्कूल बंद रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE