नीमच। जैन सोशल ग्रुप उड़ान नीमच के सौजन्य एवं जिला पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से 30 जनवरी को प्रातः 10 बजे से पशु चिकित्सा पॉलीक्लीनिक में निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उपसंचालक डॉ. राजेश पाटीदार ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप उड़ान के अध्यक्ष डॉ. एमएल जैन के अनुसार संस्था इस माह जीव दया प्रकल्प के तहत बीमार पशुओं का निःशुल्क उपचार एवं रेबीज रोकथाम के लिए कुत्ते और बिल्लियों में निःशुल्क एंटी-रेबीज टीके लगाएगी।
डॉ. पाटीदार ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने पशुओं को 30 जनवरी को प्रातः 10 बजे पशु चिकित्सा पॉलीक्लीनिक पर लाकर इस सुविधा का लाभ लें। शिविर में पशु चिकित्सा सिविल सर्जन डॉ. एआर धाकड़ और वेटनरी सर्जन डॉ. मीनल पाटनी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।