चित्तौड़गढ़। जेके सीमेंट संस्थान निंबाहेड़ा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सुरक्षा कर्मियों के मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। इसके पश्चात वर्षभर उत्कृष्ट उपस्थिति दर्ज करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों को सम्मानित किया गया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेताओं को पारितोषिक प्रदान कर प्रेरित किया गया, साथ ही श्रेष्ठ सुरक्षा कर्मियों का भी सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि मनीष तोषनीवाल ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने संविधान अपनाया था, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों की नींव है। गणतंत्र दिवस भारतीय नागरिकों की एकता, अखंडता और विविधता में एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से संविधान की गरिमा बनाए रखने और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर टेक्निकल हेड राजेश सोनी, एचआर एवं ईआर हेड प्रभाकर मिश्रा, सिक्यूरिटी हेड दुष्यंत सिंह, क्वालिटी हेड धनंजय कुमार, प्रोसेस हेड नितिन नलावडे सहित मुकेश वासवानी, किशोर शर्मा, मोहम्मद करीम, सज्जन सिंह भाटी, जितेन्द्र सिंह शक्तावत, पुलकित गौर, सुमित कुमार, शिवपाल सिंह, घीसा लाल स्वामी, चैन सिंह (जे.के. सीमेंट श्रमिक संघ अध्यक्ष) और राज सिंह (महामंत्री) सहित सैकड़ों कर्मचारी और श्रमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहित राव ने किया।
इसी प्रकार मांगरोल प्लांट में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। टेक्निकल हेड मुरली मनोहर लढ़ा ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। वर्षभर उत्कृष्ट उपस्थिति देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में दीपक सोनी (मैकेनिकल हेड), अनुज सिंह (सिक्योरिटी हेड), सुरेंद्र जोशी (क्वालिटी हेड), विकेश जैन (इलेक्ट्रिकल हेड), जगन्नाथ अड़की (पैकिंग प्लांट हेड), पंकज मणि (मेडिकल ऑफिसर), चंचल राजपूत (WHRS), भुवनेश सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक – एचआर विभाग), संदीप चौधरी, राम रतन नायक, शक्ति सिंह भाटी, राण सिंह, भारू सिंह (सिक्योरिटी) सहित श्रमिक संघ अध्यक्ष सत्यनारायण मेनारिया एवं महामंत्री धर्मपुरी गोस्वामी समेत कई कर्मचारी और श्रमिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गीतिका शेखावत ने किया।