नीमच। फिल्मी दुनिया के उभरते सितारे नय्यूम खान के नीमच आगमन पर शहरवासियों और समाज के लोगों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। महावीर नगर कॉलोनी स्थित नीमच जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी नदीम शेख के निवास पर पहुंचते ही शेख समाज एवं शहरवासियों ने नय्यूम खान का भव्य और आत्मीय स्वागत किया।
समाज के वरिष्ठजनों ने माल्यार्पण और शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि नय्यूम खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म “द रिटर्न ऑफ द आर्मी मैन” आगामी 6 फरवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है।
कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्वागत समारोह में नय्यूम खान ने नीमचवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्यार और समर्थन ही किसी कलाकार की सबसे बड़ी ताकत होती है। समारोह का माहौल पूरी तरह फिल्मी और उत्सवपूर्ण रहा, जहां नई फिल्म को लेकर चर्चाएं भी जोरों पर रहीं।